kalsarpa dosh calculator
✕

डे नाइट टेस्ट में भारत ने 8 विकेट पर 377 रनों पर की पारी घोषित

Updated: शनिवार, 2 अक्टूबर 2021 (16:14 IST)
गोल्ड कोस्ट: भारत ने वर्षा से प्रभावित एकमात्र दिन-रात्रि महिला क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को यहां पहली पारी आठ विकेट पर 377 रन बनाकर घोषित की।दीप्ति शर्मा के 167 गेंद में 66 रन बनाकर आउट होने के कुछ देर बाद भारत ने पारी घोषित की।

दीप्ति ने अपनी पारी में आठ चौके जड़े। वह डिनर ब्रेक के बाद आउट हुई। इससे पहले स्मृति मंधाना ने भी 127 रन की पारी खेली।आस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिन्यु, एलिस पैरी और स्टेला कैंपबेल ने दो-दो विकेट चटकाए।

भारत ने पारी घोषित करने का फैसला सही समय पर लिया क्योंकि रोशनी के कारण गुलाबी गेंद से दिन-रात्रि टेस्ट के दूसरे सत्र में बल्लेबाजी सबसे मुश्किल होती है।

तानिया ने 75 गेंद में 22 रन बनाये जबकि वस्त्राकर केवल 13 रन ही बना सकीं।तानिया के आउट होने से दीप्ति और उनके बीच छठे विकेट के लिये 45 रन की साझेदारी का अंत हुआ।

भारतीय टीम ने तेजी से रन जुटाने के बजाय धीमी गति से रन बनाये जिससे ऐसा लग रहा है कि दोनों टीमें नतीजे के बजाय ड्रा से संतुष्ट रहना चाहेंगी क्योंकि खराब मौसम के कारण मैच का काफी खेल खराब हो गया।

तानिया और दीप्ति ने इस 45 रन की साझेदारी के लिये 28 से ज्यादा ओवर तक बल्लेबाजी की।स्टेला कैंपबेल ने तानिया का विकेट झटका जो उनका पहला टेस्ट विकेट भी है। यह कैच विकेट के पीछे एलिसा हीली ने लपका।

दीप्ति ने इसके साथ ही टेस्ट में अपने पिछले 54 रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पार कर लिया। डिनर ब्रेक तक दीप्ति शर्मा 58 रन बना चुकी थीं।

लेकिन डिनर के बाद वह अपनी पारी में आठ रन ही जोड़ सकी थीं कि कैंपबेल ने पगबाधा कर उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया।गोस्वामी (नाबाद 07) और मेघना सिंह (02) क्रीज पर थीं और भारत ने पहली पारी घोषित करने का फैसला किया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख