Daily Horoscope
✕

बांग्लादेश का पहले बल्लेबाजी का फैसला, कुलदीप की जगह उनादकट भारतीय टीम में

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2022 (09:39 IST)
मीरपुर। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने चटगांव में पहले टेस्ट मैच में 188 रनों से जीत दर्ज करने वाली टीम में एक बदलाव कर बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव की जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को अंतिम एकादश में शामिल किया है।
 
कुलदीप पहले मैच में 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए थे। भारत के कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल ने कहा कुलदीप को बाहर रखने का फैसला बहुत मुश्किल था लेकिन उन्होंने विश्वास जताया कि रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल अच्छी भूमिका निभाएंगे।
 
बांग्लादेश ने अपनी अंतिम एकादश में 2 बदलाव किए हैं। उसने यासिर अली और इबादत हुसैन की जगह मोमिनुल हक और तस्कीन अहमद को टीम में लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख