dharma sangrah
✕

भारत-ऑस्ट्रेलिया अभ्यास मैच : भारत 'ए' ने पहले दिन 8 विकेट खोकर बनाए 237 रन

Updated: रविवार, 6 दिसंबर 2020 (14:16 IST)
सिडनी। ओपनरों पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के शून्य पर आउट हो जाने के बाद श्रीमान भरोसेमंद चेतेश्वर पुजारा (54) के अर्धशतक और भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (नाबाद 108) के शानदार शतक से भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन रविवार को 90 ओवर में 8 विकेट खोकर 237 रन का स्कोर बना लिया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और उसकी शुरुआत खराब रही तथा दोनों ओपनर पृथ्वी तथा शुभमन खाता खोले बिना ही पैवेलियन लौट गए। शुरुआती झटकों के बाद भारत के अनुभवी बल्लेबाज पुजारा और रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई।

इस साल मार्च में रणजी ट्रॉफी फाइनल के बाद अपना पहला मैच खेलने उतरे पुजारा ने 140 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 54 रन बनाए। स्टंप्स तक रहाणे 228 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 108 रन और मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 दिसंबर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच होना है और उससे पहले यह उसका पहला अभ्यास मैच है, लेकिन भारत ए की ओर से पुजारा तथा रहाणे के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज करिश्‍मा करने में नाकाम रहा।

भारत ए की पारी में उमेश यादव ने 18 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 24 रन, हनुमा विहारी ने 51 गेंदों में दो चौकों के सहारे 15 रन, कुलदीप यादव ने 15 रन और रविचंद्रन अश्विन ने पांच रन बनाए जबकि विकेटकीपर बल्लेबाद रिद्धिमान साहा खाता खोले बिना आउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से जेम्स पैटिंसन ने 19 ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट, माइकल नेसर ने 19 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट, कप्तान ट्रेविस हेड ने 11 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट और जैकशन बर्ड ने 19 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया।(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख