Hanuman Chalisa
✕

करारी हार के बाद स्मिथ और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आलोचना

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (18:46 IST)
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज रॉडनी हॉग ने कप्तान स्टीव स्मिथ पर टीम चयन में पक्षपात करने का आरोप लगाया और साथ ही उन्होंने भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में लगातार हार के लिए चयनकर्ताओं को भी आड़े हाथों लिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज में 0-3 से पिछड़ रही है।
 
हॉग ने एसईएन के कार्यक्रम 'द रन होम' में कहा कि वे अपनी पसंद से खिलाड़ियों को चुन रहे हैं। स्मिथ को चयनकर्ता नहीं होना चाहिए। (एशटन) एगर को बाहर कर दिया गया और कार्टराइट अब भी वहीं है। हमने देखा (निक) मैडिनसन चुन लिए गए, वे पसंदीदा खिलाड़ी हैं, वे स्टीव स्मिथ के दोस्तों में से एक हैं। आप टीम में दोस्तों को नहीं चुन सकते।
 
उन्होंने कहा कि हमें बिना पक्षपात के चयन करना होगा। मुझे लगता है कि कप्तान अपने तरीके से टीम चुन रहा है। हॉग ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई चयन पैनल की गंभीरता से समीक्षा की जानी चाहिए और अगर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सुधार करना है तो उन्हें फैसला लेने की प्रक्रिया अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि इसमें ऊपर से नीचे तक काफी सवाल बने हुए हैं, पूरे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख