suvichar
✕

इमरान ने सरफराज को घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी

Updated: मंगलवार, 19 नवंबर 2019 (09:26 IST)
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने टीम से बाहर कप्तान सरफराज खान को राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए घरेलू क्रिकेट पर फोकस करने की सलाह दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य सरपरस्त और विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान इमरान ने मिसबाह उल हक को मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता बनाने का भी समर्थन किया।
ALSO READ: PAK में तख्तापलट की अटकलें तेज, सेना प्रमुख बाजवा से मुलाकात के बाद 2 दिन की छुट्टी पर इमरान
सरफराज के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि एक खिलाड़ी के फॉर्म और प्रदर्शन को टी-20 क्रिकेट से आंकना चाहिए बल्कि टेस्ट और वनडे इसकी कसौटी होना चाहिए। सरफराज राष्ट्रीय टीम में लौट सकता है लेकिन उसे घरेलू क्रिकेट पर फोकस करना चाहिए।
 
विकेटकीपर बल्लेबाज को पीसीबी ने तीनों प्रारूपों की टीम से पिछले महीने हटा दिया था। मिसबाह के बारे में इमरान ने कहा कि मिसबाह को कप्तान बनाने का कदम अच्छा है, क्योंकि वह ईमानदार और निष्पक्ष है। उसके पास अपार अनुभव भी है। उसके मार्गदर्शन में टीम यकीनन अच्छा प्रदर्शन करेगी।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख