dharma sangrah
✕

इमरान खान देखने जा सकते हैं भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

Updated: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (08:24 IST)
कराची। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। इमरान पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संरक्षक भी हैं।

जियो टीवी की खबर के मुताबिक, ‘राजनयिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले एशिया कप मैच को देखेंगे।’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना हुए हैं। दोनों देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात में 2006 के बाद पहली बार मुकाबला हो रहा है।

इमरान खान 80 के दशक के मध्य से 90 के दशक के शुरुआती वर्षों में पाकिस्तानी टीम के कप्तान थे जब दोनों टीमों के बीच शारजाह में कई मैच खेले गए थे।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख