सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ICC Women's T20 World Cup Trophy Tour Trophy to reach Bengaluru on September 6
Written By WD Sports Desk
Last Updated : शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (15:00 IST)

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी टूर : बेंगलुरू में 6 सितंबर को पहुंचेगी ट्रॉफी

ICC Women's T20 World Cup Trophy Tour
ICC Women's T20 World Cup Trophy Tour :  महिला टी20 विश्व कप 2024 की ट्रॉफी शुक्रवार को बेंगलुरू पहुंचेगी।
 
विश्व कप ट्रॉफी टूर कर्नाटक क्रिकेट संस्थान पहुंचेगा जिसके बाद ट्रॉफी 10 सितंबर को मुंबई जाएगी।
प्रशंसकों को सात और आठ सितंबर को बेंगलुरू के नेक्सस मॉल और 14 और 15 सितंबर को मुंबई के मलाड स्थित इनफिनिटी मॉल में ट्रॉफी को देखने का मौका मिलेगा।
 
भारत के बाद ट्रॉफी श्रीलंका और फिर बांग्लादेश जाएगी। इसके बाद यूएई लौटेगी जहां तीन अक्टूबर से टूर्नामेंट खेला जाना है।
 
यह विश्व कप बांग्लादेश में होना था लेकिन वहां राजनीतिक प्रदर्शन के कारण इसे यूएई में कराया जा रहा है।  (भाषा)