dharma sangrah
✕

ICC टूर्नामेंट के लिए बेहतर योजना की जरूरत : इरफान पठान

Updated: रविवार, 14 जून 2020 (18:12 IST)
मुंबई। पूर्व हरफनमौला इरफान पठान ने कहा कि भारतीय टीम के पास विश्व चैम्पियन बनने की क्षमता थी, लेकिन मध्यक्रम की अनिश्चितता के कारण टीम को पिछले साल विश्व कप से बाहर होना पड़ा।

भारतीय टीम ने महेन्द्रसिंह धोनी के नेतृत्व में 2013 में चैम्पियंस ट्राफी के रूप में आईआईसी खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने आईसीसी का कोई खिताब नहीं जीता और पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी।
 
पठान ने स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ से कहा कि हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हमारे पास आईसीसी ट्रॉफी, खासकर विश्व कप के लिए बेहतर योजना हो। अगर हमारी योजना सही रहती है तो हमारे पास चैंपियन बनने के लिए सभी संसाधन हैं।
 
पठान ने कहा कि भारत ने पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप से पहले अंतिम एकादश बनाने के लिए काफी संघर्ष किया था। टीम विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी। टी-20 विश्व कप के पहले आयोजन (2007) की चैम्पियन रहीं भारतीय टीम का हिस्सा रहे पठान ने कहा कि भारतीय टीम में एकमात्र कमी यह थी कि हमारे पास विश्व कप से ठीक पहले नंबर चार का बल्लेबाज नहीं था।

हम अंतिम 11 में सही संयोजन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। भारत के लिए 120 एकदिवसीय और 29 टेस्ट खेलने वाले बाएं हाथ के इस पूर्व तेज  गेंदबाज ने कहा कि अगर आप 2019 टूर्नामेंट को देखते हैं, तो हमारी योजना ठीक नहीं थी। हमारे पास संसाधन हैं, हमारे पास खिलाड़ी हैं, हमारे पास फिटनेस है, हमारे पास विश्व चैंपियन बनने के लिए सब कुछ है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख