Daily Horoscope
✕

टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार टीम इंडिया

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (00:41 IST)
दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को जारी आईसीसी ताजा टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारत को एक अंक का फायदा हुआ है और वह 123 अंकों के साथ चोटी पर कायम है। भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका भारत से छ: अंक कम 117 अंकों के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 100 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। ऑस्ट्रेलिया को आठ अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है।
 
इस वर्ष जून में अपनी मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन करने जा रहा इंग्लैंड को दो अंकों का नुकसान हुआ है और वह 99 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पीछे धकेलते हुए 97 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल कर लिया है, वहीं पाकिस्तान 93 अंकों के साथ छठे नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा श्रीलंका (91) सातवें, वेस्टइंडीज (75) आठवें, बांग्लादेश (69) नौवें और जिम्बाब्वे (0) 10वें स्थान पर है।  (वार्ता)
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख