biodatamaker

आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में चौथे नंबर पर खिसका भारत

Updated: मंगलवार, 2 मई 2017 (20:21 IST)
दुबई। भारत एक मई को वार्षिक अपडेट के बाद आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में दो पायदान नीचे चौथे स्थान पर खिसक गया। भारत को छह अंक का नुकसान हुआ और उसके अब 118 अंक रह गए हैं। 
 
वह दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज क्रमश: इंग्लैंड और पाकिस्तान से तीन अंक पीछे है। इंग्लैंड और पाकिस्तान दोनों के 121 अंक हैं। पाकिस्तान हालांकि दशमलव में गणना पर इंग्लैंड से पीछे है। इंग्लैंड को सात अंक का फायदा हुआ और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन अब वह चोटी पर काबिज न्यूजीलैंड से अब भी चार अंक पीछे है। न्यूजीलैंड को दो अंक का नुकसान हुआ, लेकिन उसके अब भी 125 अंक हैं। 
 
दक्षिण अफ्रीका दो पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया है। उसे छह अंक का नुकसान हुआ। ऑस्ट्रेलिया का उससे एक अंक कम है। उसने वेस्टइंडीज से स्थान बदला है। वेस्टइंडीज 2014 के विजेता और आठवीं रैंकिंग के श्रीलंका (चार अंक के नुकसान से 95 अंक) से 14 अंक आगे है।
 
बांग्लादेश के चार अंक हासिल करने के बावजूद 78 अंक हैं और वह दसवें स्थान पर है, जबकि जिम्बाब्वे 12वें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया और अगली नौ सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली टीमें आईसीसी विश्व टी20 चैंपियनशिप 2020 के लिए क्वालीफाई करेंगी जो कि ऑस्ट्रेलिया में खेली जाएगी। छह टीमें क्वालीफायर के जरिए इसमें जगह बनाएंगी। (भाषा)
Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख