Hanuman Chalisa

मसाला क्रिकेट होगा और ज्यादा मजेदार, आईसीसी ने दी टी10 लीग को मंजूरी

बुधवार, 8 अगस्त 2018 (00:22 IST)
शारजाह। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने टी10 लीग के दूसरे सत्र को आधिकारिक मंजूरी दे दी है जिसका आयोजन 23 नवंबर से शारजाह में किया जाएगा।

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था से मंजूरी मिलना लीग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिसमें इस बार दो नई टीमें जोड़ी गई हैं और यह आठ टीमों के बीच खेला जाएगा।

आईसीसी के एक प्रवक्ता ने आज कहा, ‘हां, आईसीसी ने टी10 टूर्नामेंट को मंजूरी दे दी है। आयोजकों ने किसी क्रिकेट प्रतियोगिता को मंजूरी दिए जाने संबंधी सभी शर्तों और औपचारिकताओं को पूरा किया, जिसके बाद उन्हें मंजूरी मिली।’

टी10 आईसीसी के एसोसिएट सदस्य अमीरात क्रिकेट बोर्ड का घरेलू फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट है। हालांकि यह पता चला है कि मंजूरी देने का मतलब यह नहीं है कि आईसीसी इसके संरक्षक या लीग या प्रारूप को बढ़ावा देगी।

टी10 लीग के चेयरमैन शाजी उल मुल्क ने कहा, ‘आईसीसी से मंजूरी मिलने से टी10 लीग के हमारे भागीदारों, हितधारकों और विशेषकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा। इससे हमारे साथ यह सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी भी जुड़ गई है कि हम वर्ष दर वर्ष इसको आगे बढ़ाएं और इस प्रारूप को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य बनाएं।’

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख