ramcharitmanas
✕

क्रिकेटरों के संदेशों पर आईसीसी रखेगी नज़र

Updated: बुधवार, 16 नवंबर 2016 (23:25 IST)
दुबई। भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की अपराध रोधी शाखा (एसीयू) जल्द ही संदिग्ध क्रिकेटरों के फोन से उनके संदेशों की जांच करने की योजना बना रही है। एसीयू   एसीयू के प्रमुख रोनी फ्लैनगन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। 
उन्होंने बताया कि आईसीसी  फिलहाल अपने खिलाड़ियों से फोन रिकार्ड देने की अपील कर सकती है जबकि क्रिकेटरों को हर दिन मैच से पहले अपने फोन अधिकारियों को देने होते हैं लेकिन एसीयू की खिलाड़ियों के नए संवाद के तरीकों व्हाटस ऐप और स्नैपचैट के जरिए किए जाने वाले संदेशों तक पहुंच नहीं होती है।
          
उन्होंने कहा कि वक्त बदल रहा है और लोग व्हाटसऐप और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हमें भी समय से आगे रहना होगा। खिलाड़ियों के बिल रिकार्ड के बजाय हम टेनिस की तरह खिलाड़ियों के कम्युनिकेशन डिवाइस तक ही पहुंच बनाने की सोच रहे हैं ताकि बातचीत की पूरी जानकारी मिल सके। एसीयू को इसके लिए आईसीसी बोर्ड की अनुमति जरूरी होगी।
          
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट खिलाड़ी अल्वीरो पीटरसन को हाल ही में घरेलू ट्वंटी 20 मैचों में फिक्सिंग के लिए दंडित किया गया है। उन्हें अस्थाई तौर पर क्रिकेट की सभी गतिविधियों से प्रतिबंधित किया गया है। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख