Daily Horoscope
✕

'राष्ट्रमंडल खेल देखकर बड़ी हुई हूं', कप्तान हरमनप्रीत हैं उत्साहित (Video)

Updated: मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (12:48 IST)
बेंगलुरू: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर राष्ट्रमंडल खेल जैसी बहु स्पर्धा प्रतियोगितायें देखते हुए बड़ी हुई हैं और वह 28 जुलाई को देश के दल के साथ उतरने की बात सोचकर ही काफी उत्साहित हैं।
महिला क्रिकेट राष्ट्रमंडल खेलों में पदार्पण कर रहा है।

हरमनप्रीत ने शनिवार को यहां बर्मिंघम रवानगी से पहले प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘यह टूर्नामेंट हमारे लिये काफी महत्वपूर्ण है। इस बार हम पदक के लिये खेल रहे हैं। अगर मैं खुद के बारे में बात करूं तो हम इस तरह के टूर्नामेंट देखते हुए बड़े हुए हैं और हम खुश हैं कि हमें भी एक मौका मिल रहा है, हम भी इस बड़ी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। ’’

बीसीसीआई ने 28 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों के लिये 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। भारत अपने अभियान की शुरूआत 29 जुलाई को मजबूत आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू करेगा जिसके बाद उसका सामना 31 जुलाई को पाकिस्तान से होगा। आठ सदस्यीय सहयोगी स्टाफ और तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना गया है।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने गुरूवार को सूचित किया था कि टीम की एक सदस्या कोविड-19 पॉजिटिव आयी हैं और पृथकवास में है। पता चला है कि यह क्रिकेटर तेजी से उबर रही है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख