Daily Horoscope
✕

किसे देखकर छूट गई पांड्‍या के हाथों की प्लेट

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (19:30 IST)
हार्दिक पांड्‍या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। वे टीम इंडिया के ऑलराउंडर बन चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने लंबे-लंबे छक्कों से क्रिकेटप्रेमियों को अपना दीवाना बना लिया था। हाल ही पांड्‍या ने एक दिलचस्प वाकये का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जब उनका सामना एक दिग्गज क्रिकेटर से हुआ तो उनके हाथों से खाने की प्लेट गिर गई।  
 
हार्दिक पंड्या के करियर के शुरुआती दिनों में एक ऐसा वाकया हुआ था, जिसे देखकर वे हैरान रह गए। 20-25 मिनट तक उन्हें खुद को यकीन दिलाने में लगा था कि वे जिससे मिले हैं, वे ठीक उनके सामने था। पंड्या ने एक कॉमेडी शो में खुलासा किया कि आईपीएल के दौरान हार्दिक पंड्या खाना खा रहे थे। अचानक पीछे से आवाज आती है, किसी ने पीठ पर हाथ लगाते हुए उन्हें हाय कहा। 
 
पंड्या पीछे मुड़े और देखा, तो उनके हाथ से खाने की प्लेट गिर गई। पांड्या ने बताया कि उनके पीछे पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर खड़े थे। पांड्या ने आगे कहा कि मैं सिर्फ उन्हें देखता ही रहा। भगवान को मैंने देखा था, वह अब सामने थे। वह सामने से आकर 'हाय' बोल रहे थे। किसी को इस चीज की उम्मीद नहीं थी। किसी ने उस बारे में बताया भी नहीं था कि वे आने वाले हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख