sundarkand
✕

हरभजन बोले, कुंबले ने कभी किसी से लड़ाई नहीं की

Updated: गुरुवार, 1 जून 2017 (08:15 IST)
लंदन। हरभजन सिंह ने भारत के मौजूदा कोच अनिल कुंबले और कप्तान विराट कोहली के बीच मतभेद की खबरों के बीच लंबे समय तक उनके साथी स्पिनर रहे कुंबले का समर्थन किया है।
 
हरभजन ने एक कार्यक्रम में कहा कि सिर्फ मौजूदा खिलाड़ी ही बता सकते हैं कि अनिल भाई के साथ उसके रिश्ते कैसे हैं? उन्होंने कहा कि 15 साल खेलने के दौरान उनके साथ कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ और क्रिकेट में गेंदबाजों में उनका दिमाग सर्वश्रेष्ठ है, वे हमेशा मदद के लिए मौजूद रहते हैं। 
 
हरभजन ने कहा कि वे बेहतरीन हैं और आज मैं जो हूं मुझे वह बनाने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई और मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं। हरभजन ने कहा कि पिछले 1 साल में कुंबले के मार्गदर्शन में भारत का प्रदर्शन स्वयं ही सब कुछ बयां करता है।
 
उन्होंने कहा कि अनिल भाई सख्त हैं, आप हमेशा उनके साथ क्रिकेट के बारे में बात कर सकते हैं। वे काफी कड़ी मेहनत करते हैं और उनका मानना है कि अंतिम गेंद फेंके जाने तक हार नहीं माननी चाहिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख