ramcharitmanas
✕

श्रीलंका के खिलाफ खेलकर हमने कुछ हासिल नहीं किया : हरभजन

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (16:48 IST)
कोलकाता। वरिष्ठ ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कड़े दौरे से पहले भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलकर बहुत कम फायदा हुआ। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले ही टेस्ट श्रृंखला गंवा चुकी है और टीम पर क्लीन स्वीप का खतरा मंडरा रहा है।
 
हरभजन से जब दक्षिण अफ्रीका दौरे के मद्देनजर टीम की तैयारियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देखिए मुझे लगता है कि श्रीलंका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला से हमें बहुत कम फायदा हुआ। हमें शायद ही उससे कुछ मिला। इससे अच्छा यह होता कि कुछ भारतीय खिलाड़ी पहले ही दक्षिण अफ्रीका चले जाते। अगर दक्षिण अफ्रीका नहीं तो तैयारियों के लिए धर्मशाला भी उपयुक्त जगह है।
 
उन्होंने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के इतर कहा कि दक्षिण अफ्रीका के मुश्किल दौरे से पहले धर्मशाला की ऊंचाई और ठंडे मौसम के साथ वहां तेजी और उछाल के बीच तैयारी करना अनुकूल होता।
 
टेस्ट टीम में अजिंक्य रहाणे को जगह नहीं मिलने पर उठ रहे सवालों पर हरभजन ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि अगर रहाणे खेलते तो नतीजा कुछ और होता। 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने कहा कि मैं कुछ आंकड़े देख रहा था। विराट कोहली की कप्तानी में अजिंक्य (रहाणे) की औसत 30 टेस्ट मैच में 40 से कम की है,इसके साथ ही पिछले 1 साल से उन्होंने बहुत ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।
 
उन्होंने कहा कि अगर रहाणे खेलते और भारतीय टीम 0-2 से पीछे होती तो हम कहते कि रोहित को टीम में ले आओ। हमें कप्तान के दृष्टिकोण को समझना होगा। हरभजन ने कहा कि रहाणे के टीम में रहने, न रहने पर अलग-अलग राय हो सकती है लेकिन भुवनेश्वर को टीम में होना चाहिए था।
 
उन्होंने कहा कि आज के दौर में भुवनेश्वर, ईशांत की तुलना में बड़े मैच विजेता हैं। भुवी ने जब भी अच्छा प्रदर्शन किया, भारतीय टीम ने भी अच्छा किया है। मुझे अब भी उम्मीद नहीं है कि सबकुछ खत्म नहीं हुआ है। जोहानिसबर्ग में हम वापसी कर श्रृंखला को 2-1 कर सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि टीम को मेरी सलाह सकारात्मक रहने की होगी। अब हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं और सबकुछ पाने के लिए है इसलिए मुझे लगता है उन्हें जीत के लिए जाना चाहिए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख