Daily Horoscope
✕

गुरु पूर्णिमा पर अपने 'आचरेकर सर' को याद किया क्रिकेटरों ने

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2017 (20:16 IST)
मुंबई। विश्व कप 1983 विजेता टीम के सदस्य बलविंदर सिंह संधू से लेकर बल्लेबाजी के बादशाह सचिन तेंदुलकर तक कई क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले रमाकांत आचरेकर को आज उनके इन शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा पर याद किया।
 
अपने शिष्यों के बीच आचरेकर सर के नाम से मशहूर इन वयोवृद्ध कोच को आज यहां उनके कई शिष्यों की मौजूदगी में गुरू वंदना कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दीपलो स्पोर्ट्‍स क्लब ने किया था।
 
पूर्व भारतीय बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने कहा, 'सर के साथ हमारा काफी ऑफ सीजन नहीं होता था क्योंकि मानसून के दौरान हम रबर की गेंद से खेलते थे। उन्होंने अच्छे कोच और अच्छे खिलाड़ी तैयार किए। मेरे विचार में वह सर (गुरु) हैं तथा गुरु और कोच में काफी अंतर होता है।'
 
पूर्व भारतीय विकेटकीपर चंद्रकांत पंडित ने उन्हें दूरदृष्टा बताया। एक अन्य पूर्व विकेटकीपर समीर दिघे ने अपने करियर को संवारने में उनके योगदान को याद किया।
 
बलविंदर सिंह संधू ने बताया कि वह शुरू में आफ स्पिनर थे लेकिन वह आचरेकर थे जिन्होंने अच्छी इन स्विंग करने की उनकी प्रतिभा को पहचाना। उन्होंने कहा, 'तब तक मुझे नहीं पता था कि किसी गेंद को इन स्विंग भी कहते हैं।' 
Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख