Hanuman Chalisa

चैपल ने बताया वॉर्नर, स्मिथ, मार्श को भावी कप्तान

Updated: गुरुवार, 11 दिसंबर 2014 (20:14 IST)
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ग्रेग चैपल ने कहा कि यदि माइकल क्लार्क भविष्य में कप्तानी छोड़ने का फैसला लेते हैं तो स्टीवन स्मिथ, डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
लगातार चोटों से जूझ रहे क्लार्क के भविष्य पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। भावी कप्तान के तौर पर स्मिथ के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन चैपल का मानना है कि डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श को अनदेखा नहीं किया जा सकता।
 
ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्रीय टैलेंट मैनेजर चैपल ने ‘द एडवरटाइजर’ से कहा, मुझे लगता है कि स्टीव भावी कप्तान हो सकता है। उन्होंने कहा, मैं डेविड वॉर्नर का बड़ा प्रशंसक हूं। मेरा मानना है कि वे इस काम को बखूबी अंजाम दे सकते हैं। मिशेल मार्श भी अच्छे कप्तान साबित होंगे। 
 
चैपल ने कहा, उन्‍होंने जूनियर स्तर पर कप्तानी की है, लिहाजा उनमें नेतृत्व क्षमता है। समय आने पर जिसे भी मौका मिलेगा, वह अच्छा कप्तान साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शेन वार्न के बाद दूसरे लेग स्पिनर के लिए आलोचकों और क्रिकेट प्रेमियों को संयम बरतना होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप