शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. gautam gambhir speaks out about disputes with dhoni
Written By

धोनी से मतभेदों पर गंभीर ने दिया यह बयान

gautam gambhir
भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल बल्लेबाज़ गौतम गंभीर ने सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनके बीच के मतभेदों को नकार दिया। धोनी की तारीफ करते हुए गंभीर ने कहा कि धोनी न सिर्फ एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं बल्कि एक बढ़िया इंसान भी हैं। 

 
 
गंभीर का बयान बहुत खास है क्योंकि इससे पहले उनके और धोनी के बीच के मतभेदों की खबरें कई बार बाहर आईं। गंभीर ने इन खबरों को पूरी तरह से अफवाह करार दिया और धोनी की काफी तारीफ की। 
 
फेसबुक पेज पर फैंस के साथ बातचीत के दौरान गंभीर ने कहा कि उनके और धोनी के बीच कभी किसी प्रकार का झगड़ा नहीं रहा। दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए खेलते हैं और उन्हें इस पर गर्व है। 
ये भी पढ़ें
खिताब के बचाव के लिए 'स्ट्रेंथ कोच' के साथ काम कर रहे हैं विजेंदर