Daily Horoscope
✕

गैरी कर्स्टन बने होबार्ट के कोच

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (18:00 IST)
मेलबोर्न। बिग बैश लीग (बीबीएएल) की फ्रेंचाइजी होबार्ट हरिकेंस ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज गैरी कर्स्टन को अपना प्रमुख कोच नियुक्त किया है। 
 
बीबीएल ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कर्स्टन का कार्यकाल 2 वर्षों के लिए होगा। अपनी कोचिंग में भारत को वर्ष 2011 में विश्व कप जिता चुके कर्स्टन अब वे डेमियन राइट की जगह लेंगे जिनकी कोचिंग में हरिकेंस पिछले सत्र में सिर्फ 3 मैच ही पाई थी और 7वें स्थान पर रही थी। 
 
49 वर्षीय कर्स्टन इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कोच रह चुके हैं जिनके मार्गदर्शन में टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 बनी थी। इसके अलावा वे आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स के भी कोच रह चुके हैं। 
 
कर्स्टन ने कहा कि क्लब के साथ जुड़कर मैं ट्वंटी-20 के युवा खिलाड़ियों की मदद करने को प्रतिबद्ध हूं। मेरी प्रमुख भूमिका हरिकेंस के खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख