dharma sangrah
✕

पूर्व क्रिकेटर चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया भारतीय टीम के लिए 90 के दशक में एक वनडे मैच खेलने वाले वैद्य को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024 (10:54 IST)
Non-bailable arrest warrant against Prashant Vaidya : चेक बाउंस मामले में नागपुर पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर प्रशांत वैद्य (Prashant Vaidya) को बुधवार को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस ने यह कार्रवाई उनके खिलाफ जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट पर की।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया भारतीय टीम के लिए 90 के दशक में एक वनडे मैच खेलने वाले वैद्य को अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।
 
बजाज नगर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक विट्ठलसिंह राजपूत ने कहा, ‘‘उन्होंने कथित तौर पर एक स्थानीय व्यापारी से स्टील खरीदा था और एक चेक जारी किया था जो बाउंस हो गया, जिसके बाद व्यापारी ने नया भुगतान करने की मांग की।’’

<

Non-bailable warrant executed against former India pacer Prashant Vaidya in cheque bouncing case: Reports https://t.co/ELyWWXXu4y #TeamIndia #ICCWC23 #ICCCRICKETWORLDCUP

— Sports Worldwide (@Sportsworld0412) January 31, 2024 >
उन्होंने बताया, ‘‘ क्रिकेटर ने कथित तौर पर भुगतान करने से इनकार कर दिया इसलिए व्यापारी ने अदालत का रुख किया। अदालत की सुनवाई में शामिल न होने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।’’
 
वैद्य वर्तमान में विदर्भ क्रिकेट संघ की क्रिकेट विकास समिति (Vidarbha Cricket Association) के प्रमुख हैं।
 
अपने छोटे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने वनडे मैचों में चार विकेट लिए।
 
घरेलू सर्किट में, वैद्य ने 56 प्रथम श्रेणी मैचों में 171 विकेट लिए।
 
वैद्य एमआई जूनियर के लिए टैलेंट स्काउट के रूप में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से भी जुड़े थे। अपने खेल के दिनों में, वैद्य दाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे जिन्होंने विदर्भ और बंगाल का प्रतिनिधित्व किया था। (भाषा) 
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख