Daily Horoscope
✕

चिली के खिलाफ नतीजा दर्शाता है सफलता हासिल करना संभव है : मातोस

Updated: सोमवार, 14 अगस्त 2017 (16:00 IST)
नई दिल्ली। भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम के मुख्य कोच लुई नोर्टन डि मातोस ने कहा है कि हाल में 4 देशों के टूर्नामेंट में चिली से 1-1 से ड्रॉ दर्शाता है कि आगामी फीफा विश्व कप में सफलता हासिल करना संभव है। भारत ने मैक्सिको सिटी में 1 गोल से पिछड़ने और 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद चिली को बराबरी पर रोका।
 
मातोस ने कहा कि चिली दक्षिण अमेरिका की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है और यह हमारे लिए (भारत) काफी महत्वपूर्ण नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि अन्य टीमों की तुलना में कम अनुभव के बावजूद हमारे लिए सफलता हासिल करना संभव है।
 
चिली ने 40वें मिनट में बढ़त बना ली थी लेकिन भारत ने 10 खिलाड़ियों से खेलने के बावजूद नोंगदांबा नाओरेम के 82वें मिनट में दागे गोल की बदौलत 1-1 से बराबरी हासिल कर ली, जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख