Hanuman Chalisa
✕

कोहली का विकेट हासिल करना मैच का टर्निंग प्वाइंट : मोर्गन

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 (23:49 IST)
कानपुर। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा कि पहले टी20 मैच में टीम ने इस पूरे दौरे में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे वह भारत को सात विकेट से हराने में सफल रही। उन्होंने कहा कि आठवें ओवर में विराट कोहली का विकेट हासिल करना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। 
मोर्गन ने कहा, विराट को आउट करना अहम रहा। गेंदबाजों ने शानदार भूमिका निभाई। उन्हें रनों के लिए  जूझना पड़ा जो हमारे लिए  अच्छा संकेत है। 
 
मोर्गन ने कहा, मुझे लगता है कि यह काफी हद तक संपूर्ण प्रदर्शन था। पहले हमने टास जीता और क्षेत्ररक्षण किया। गेंदबाजों पर थोड़ा दबाव था लेकिन उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। टाइमल मिल्स और क्रिस जोर्डन ने दिखाया कि उन्हें टीम में क्यों लिया गया है। उन्होंने बेजोड़ प्रदर्शन किया। मोईन अली ने बीच के ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख