Hanuman Chalisa
✕

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ग्रैंडहोम ने बनाया सबसे तेज अर्धशतक, 28 गेंदों में पूरे किए रन

Updated: शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (13:12 IST)
क्राइस्टचर्च (न्यूजीलैंड)। ऑलराउंडर कोलिन डि ग्रैंडहोम ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में शुक्रवार को यहां न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।


डि ग्रैंडहोम ने छह चौके और एक छक्के की मदद से केवल 28 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया। इससे पहले का रिकॉर्ड टिम साउथी के नाम पर था जिन्होंने दस साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।

विश्व रिकॉर्ड पाकिस्तान के मिसबाह उल हक के नाम पर है। मिसबाह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2014 में केवल 21 गेंदों पर अर्धशतक ठोका था।

फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख