dharma sangrah

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का विश्व कप पदक खो गया, हुए परेशान...

Updated: रविवार, 26 अप्रैल 2020 (15:24 IST)
लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का विश्व कप पदक घर बदलने के दौरान खो गया है जिससे कैरेबियाई मूल का यह क्रिकेटर बेहद परेशान है।

आर्चर ने कहा, मैंने अपना पदक एक तस्वीर पर टांगा था। मैंने घर बदला था और यह तस्वीर नई दीवार पर टंगी थी लेकिन उस पर पदक नहीं था। मैंने एक सप्ताह तक पूरा घर खंगाल दिया लेकिन अब तक मुझे वह नहीं मिल पाया है।

पिछले साल इंग्लैंड की विश्व कप जीत में आर्चर ने अहम भूमिका निभाई थी। बारबाडोस में जन्मे इस क्रिकेटर ने कहा, मैं जानता हूं कि उसे घर में ही होना चाहिए और मैं उसको खोजना जारी रखूंगा लेकिन अभी तक उसे खोजते-खोजते मैं पगला चुका हूं।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी के कारण मिले विश्राम से उन्हें पदक ढूंढने के लिए समय मिला हुआ है। आर्चर ने कहा, अभी वैसे भी करने के लिए कोई काम नहीं है।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख