Daily Horoscope
✕

तेज गेंदबाज नोर्ट्जे ने कहा, फिर से अभ्यास करना 'जेल से छूटने' जैसा...

Updated: मंगलवार, 1 सितम्बर 2020 (00:08 IST)
दुबई। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोर्ट्जे ने कहा कि यूएई में 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए उनकी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के नेट अभ्यास में भाग लेना उनके लिए खुशी की बात क्योंकि इससे पहले उन्हें लग रहा था कि वे 'जेल में बंद' हैं। दिल्ली कैपिटल्स टीम में नोर्ट्जे इंग्लैंड के क्रिस वोक्स की जगह शामिल हुए हैं।

रविवार को उन्होंने पहली बार नेट अभ्यास किया। उन्होंने कहा, बालकनी की जगह बाहर मैदान पर होना अच्छा है। मैं इसे बयां नहीं कर सकता लेकिन ऐसा लग रहा था कि पिछले कुछ दिनों से जेल में बंद हूं, इसलिए बाहर होना शानदार है।

इस 28 साल के खिलाड़ी ने कहा, पहले दिन (अभ्यास के) मैंने ज्यादा जोर नहीं लगाया। यह धीरे-धीरे गति पकड़ेगा लेकिन गेंदबाजी करना शानदार रहा। नोर्ट्जे को यूएई के लिए उड़ान भरने से पहले हालांकि इस साल आईपीएल खेलने की उम्मीद नहीं थी।
ALSO READ: IPL ने जारी किया नया लोगो ड्रीम 11 आईपीएल
पिछले साल टेस्ट श्रृंखला में विराट कोहली को आउट करने वाले इस गेंदबाज ने कहा, मेरे लिए दिल्ली कैपिटल्स के साथ यहां होना शानदार है। मैं टीम में दूसरे खिलाड़ी की जगह देर से जुड़ा। जब तक मैं विमान पर नहीं बैठा था तब तक मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि चीजें वास्तव में हो रही हैं।(भाषा)
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख