biodatamaker
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Faf du Plessis, South Africa-England Test

पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे कप्तान डुप्लेसिस

Faf du Plessis
लंदन। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पारिवारिक कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को से शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने अपनी वेबसाइट पर यह घोषणा की।
 
डु प्लेसिस अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए पिछले हफ्ते स्वदेश लौटे थे, लेकिन चार मैचों की श्रृंखला के पहले मैच के लिए समय पर इंग्लैंड नहीं लौट सके।
 
दक्षिण अफ्रीका के टीम मैनेजर डॉ. मोहम्मद मूसाजी ने कहा, फाफ की पत्नी ने पिछले हफ्ते उनके पहले बच्चे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान मुश्किलों के कारण ब्रिटेन में उनकी वापसी में विलंब हुआ। 
 
उन्होंने कहा, मां और बच्चा घर में आ चुका है, लेकिन वह पहले टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए समय पर  नहीं लौट पाए। वे इस हफ्ते ब्रिटेन में टीम के साथ जुड़ेंगे। डु प्लेसिस की गैरमौजूदगी में डीन एल्गर टीम की अगुआई करेंगे। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
एंडी मरे की विस्फोटक शुरुआत, किर्गियोस रिटायर