• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Eoin Morgan, England, Indian one day team,
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (17:41 IST)

इयोन मोर्गन रहेंगे भारत दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान

इयोन मोर्गन रहेंगे भारत दौरे पर इंग्लैंड के कप्तान - Eoin Morgan, England, Indian one day team,
चटगांव। इंग्लैंड के अनुभवी बल्लेबाज इयोन मोर्गन जनवरी में भारत दौरे पर वनडे टीम का नेतृत्व करेंगे। मोर्गन सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश दौरे पर नहीं गए थे।
इंग्लैंड टीम के सहायक कोच पॉल फारब्रेस ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। फारब्रेस ने कहा कि निश्चित रूप से भारत दौरे पर मोर्गन वनडे टीम के कप्तान होंगे। वहां पर वे ही टीम की अगुवाई करेंगे। भारत दौरे पर वे कप्तान बनने के हकदार हैं। 
 
फारब्रेस उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने मोर्गन और सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स के बांग्लादेश दौरे पर न जाने पर निराशा व्यक्त की थी। ये दोनों खिलाड़ी अब भारत दौरे पर वापसी कर सकते हैं और फारब्रेस का मानना है कि उन्हें टीम में शामिल करने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। सहायक कोच ने उम्मीद जताई कि जोस बटलर अपने इस फॉर्म को आगे भी जारी रखेंगे। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
नॉटआउट 199 तक पहुंचेंगे महेंद्र सिंह धोनी