Hanuman Chalisa

स्टोक्स की फिटनेस को लेकर अटकलों को मोर्गन ने किया खारिज

Updated: गुरुवार, 25 मई 2017 (12:14 IST)
लीड्स। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने बेन स्टोक्स की फिटनेस को लेकर अटकलों को खारिज किया जबकि मेजबान ने दक्षिण अफ्रीका को पहले वनडे में 72 रन से शिकस्त दी।
 
तीन मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड 1.0 से आगे है। अगले सप्ताह उसे अपनी सरजमीं पर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है। आईपीएल में सबसे उपयोगी खिलाड़ी बने स्टोक्स बुधवार को लौटे लेकिन सिर्फ दो ओवर फेंक सके।
 
मोर्गन ने कहा कि स्टोक्स फिटनेस की कसौटी पर खरे उतरे हैं लेकिन पहले मैच में गिरफ्त बनाने के बाद उनसे गेंदबाजी कराने की जरूरत नहीं थी।
 
स्टोक्स के घुटने का पिछले साल ऑपरेशन हुआ था। मोर्गन ने कहा, 'वह जब मैदान पर उतरा तो गेंदबाजी के लिए पूरी तरह फिट था लेकिन हमें विकेट मिल ही रहे थे तो मुझे लगा कि उसे लेकर बिना वजह कोई जोखिम नहीं लेना चाहिए। हमने उसे आराम के लिये कुछ समय और दिया।' (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख