suvichar
✕

इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर वनडे श्रृंखला 4-0 से जीती

Updated: शनिवार, 30 सितम्बर 2017 (15:28 IST)
साउथम्पटन। जानी बेयरस्टा के नाबाद शतक से इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 5वें और आखिरी एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 9 विकेट से हराया। बेयरस्टा 141 रन बनाकर नाबाद रहे जिसकी मदद से मेजबान ने 12 ओवर बाकी रहते जीत दर्ज की।
 
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 6 विकेट पर 288 रन बनाए जिसमें शाइ होप ने 72 और क्रिस गेल ने 40 रनों का योगदान दिया।
 
इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जासन रे ने 96 रन बनाए। वे शतक से 4 रन से चूक गए और मिगुल कमिंस की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। बेयरस्टा ने 90 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। जो रूट ने नाबाद 46 रन बनाकर बेयरस्टा के साथ टीम को जीत तक पहुंचाया। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख