Hanuman Chalisa

ऑस्ट्रेलिया की नजरें इंग्लैंड का सफाया करने पर

Updated: मंगलवार, 19 दिसंबर 2017 (14:52 IST)
सिडनी। एशेज जीतने के बाद अब ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में चर्चा इस बात को लेकर है कि मेजबान टीम इंग्लैंड का 5-0 से सफाया कर पाती है या नहीं और इंग्लैंड के अनुभवी क्रिकेटरों एलेस्टेयर कुक और स्टुअर्ट ब्रॉड का भविष्य क्या होगा।
 
स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इंग्लैंड को एक पारी और 41 रन से हराकर तीसरा टेस्ट जीता और श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बना ली। द ऑस्ट्रेलियन ने लिखा कि क्रिकेट छोटा होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया को एशेज फिर हासिल करने में 15 दिन लगे जबकि दो साल पहले इसे 14 दिन में गंवा दिया था। इसने आगे लिखा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को बधाई। उसने बेहतरीन क्रिकेट खेला। मिशेल स्टार्क, पैट्रिक कमिंस और जोश हेजलवुड को खासतौर पर बधाई, लेकिन 3-0 इतना जल्दी। अब मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट और सिडनी टेस्ट के कोई मायने नहीं रह गए हैं। 
 
एबीसी ने कहा कि इंग्लैंड का पूरी तरह सफाया हो गया। उनकी समस्याओं का कोई आसान हल नहीं है। एलेस्टेयर कुक और स्टुअर्ट ब्राड में अब वह बात नहीं रह गई। द कूरियर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की क्षमता की असली परीक्षा अगले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगी। इसने कहा कि इस श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया का पूरा दबदबा रहा लेकिन असल परीक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मार्च में चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में होगी। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख