dharma sangrah
✕

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन हुए चोटिल, वेस्टइंडीज दौरे से बाहर

Updated: गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (16:10 IST)
लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली स्टोन पीठ की चोट के कारण वेस्टइंडीज के दौरे में नहीं खेल पाएंगे। रविवार को अभ्यास सत्र में भाग लेने के बाद से स्टोन की पीठ के निचले हिस्से में जकड़न है। बारबाडोस में कराए गए स्कैन में पुष्टि हुई कि उनकी चोट गंभीर है जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट में वे नहीं खेल पाएंगे।


स्टोन ने तीन मैचों की श्रृंखला में टेस्ट पदार्पण की उम्मीद लगाई थी लेकिन वारविकशर के इस तेज गेंदबाज को पांच दिवसीय क्रिकेट में आगाज का इंतजार करना होगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार, स्कैन के बाद पता चला कि ओली स्टोन की पीठ में चोट है। वे इस हफ्ते के अंत में कैरेबियाई सरजमीं से स्वदेश लौट आएंगे और फिर यहां और परीक्षण कराएंगे।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख