dipawali
✕

डूबती इंग्लैंड को अब क्या स्टोक्स का सहारा? मुख्य कोच ने दिया यह बयान

Updated: बुधवार, 18 अगस्त 2021 (16:13 IST)
लंदन:इंग्लैंड और भारत की टेस्ट सीरीज में कप्तान रूट को बेन स्टोक्स की कमी कुछ ज्यादा ही खलती हुई दिख रही है। एक ओर तो लंबी होती हुई चोटिल गेंदबाजों की लिस्ट है तो दूसरी ओर ताश के पत्तों की तरह ढहती हुई बल्लेबाजी। 
 
इन दोनों कमियों को जो कुछ हद तक दूर कर सकता था वह थे बेन स्टोक्स लेकिन अब वह इस टीम में शामिल नहीं है।

इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान टेस्ट सीरीज में टीम के संघर्ष करने के बावजूद वह आलराउंडर बेन स्टोक्स पर मानसिक स्वास्थ्य अवकाश से वापसी करने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। लॉर्ड्स में भारत के हाथों दूसरे टेस्ट मैच में 151 रन से हार के एक दिन बाद सिल्वरवुड ने कहा कि स्टोक्स को मानसिक रूप से स्वस्थ होने के लिए जितना समय चाहिए उतना उन्हें दिया जाएगा।
 
कप्तान जो रूट ने भी पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले ऐसा ही कहा था। सिल्वरवुड ने कहा, ‘मेरे दृष्टिकोण से हम उन्हें वापसी करने के लिए नहीं कहने जा रहे हैं। मुझे नहीं लगता है कि ऐसे मामलों में आप दबाव बना सकते हो। मैं इंतजार करूंगा। हम उनका तब तक इंतजार करेंगे जब तक कि वह स्वयं आकर न कहें कि मैं खेलने के लिए तैयार हूं।’
स्टोक्स ने पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की वनडे में 3-0 से जीत के बाद अनिश्चितकालीन अवकाश ले लिया था। सिल्वरवुड ने रूट की इस बात का समर्थन किया कि मानसिक स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील मामले में किसी पर दबाव नहीं बनाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा, ‘इसमें कोई समयसीमा नहीं है। मैं फिर से कह रहा हूं कि हमारे लिए बेन का, उनके परिवार का स्वस्थ रहना महत्वपूर्ण है ताकि वह दमदार वापसी कर सके। हमारे लिए उस स्थिति में पहुंचना महत्वपूर्ण है जबकि वह वापसी करने और इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए स्वयं को मानसिक रूप से तैयार समझें।’
 
इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच के लिए बुधवार को टीम घोषित कर सकता है। तेज गेंदबाज मार्क वुड की फिटनेस पर सवालिया निशान लगा है। वह दूसरे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे। तीसरा टेस्ट 25 अगस्त से हैंडिग्ले में खेला जाएगा।

 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख