manglik dosh calculator
✕

धम्मिका प्रसाद इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर

Updated: सोमवार, 16 मई 2016 (15:22 IST)
लंदन। श्रीलंका के तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद हेडिंग्ले में 2 साल पहले के अपने शानदार प्रदर्शन को नहीं दोहरा पाएंगे, क्योंकि वे चोटिल होने के कारण इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।  
प्रसाद ने 2014 में इंग्लैंड में दूसरे और अंतिम टेस्ट में श्रीलंका की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने हेडिंग्ले में दूसरी पारी में 50 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने इंग्लैंड के शीर्ष 4 बल्लेबाजों को पैवेलियन भेजा था जिसके बाद टीम ने अंतिम दिन 1 गेंद शेष रहते 100 रन से जीत दर्ज की थी। मौजूदा दौरे पर एसेक्स के खिलाफ श्रीलंका के पहले टूर मैच के दौरान प्रसाद के कंधे में चोट लग गई थी।
 
श्रीलंका के कोच ग्राहम फोर्ड ने बीबीसी स्पोर्ट से कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि वे जल्द ही दोबारा गेंदबाजी करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि प्रसाद के कुछ टेस्ट होने हैं और सोमवार को विशेषज्ञ उनसे मिलने आएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख