sundarkand

दिनेश कार्तिक हो गए थे रोहित शर्मा से नाराज़, मैदान में जाकर गेंदबाज़ों को ठोंक दिया

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (12:23 IST)
दिनेश कार्तिक ने भारतीय टीम को निदास सीरीज़ में चैंपियन बनावाया। बांग्लादेश के खिलाफ अंतिम गेंद में भारत को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे और कार्तिक ने छक्का लगाकर करोड़ों भारतीय फैन्स को खुश कर दिया। मैच के बाद एक बात सामने आई कि कार्तिक कप्तान रोहित शर्मा से नाराज़ थे। बाद में मैदान में जाकर उन्होंने एक केवल 8 गेंदों में 29 रन बनानकर टीम को जिता दिया। 
 
मैच के बाद पत्रकार वार्ता में कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात का खुलासा किया कि जब कार्तिक से पहले विजय शंकर को बल्लेबाज़ी के लिए भेजा गया तो कार्तिक अपसेट हो गए थे। रोहित के अनुसार, उन्होंने खुद कार्तिक से बात की और उन्हें समझाया कि अंतिम ओवरों में उनकी ज़रूरत पड़ेगी। रोहित ने बताया कि तब वे नाराज़ थे, लेकिन मैच जिताने के बाद बेहद खुश थे।  
 
कार्तिक जब मैदान में उतरे तो भारत को 12 गेंदों पर 35 रनों की ज़रूरत थी। कार्तिक ने पारी के 19वें ओवर में रुबेल को 22 रन जड़ दिए और फिर मैच की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर भारत को मैच जिता दिया।   

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख