Daily Horoscope
✕

मनीष पांडे की जगह लेंगे दिनेश कार्तिक

Updated: शुक्रवार, 19 मई 2017 (00:19 IST)
नई दिल्ली। ईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में चोटिल बल्लेबाज मनीष पांडे की जगह लेंगे। कार्तिक का घरेलू सत्र और आईपीएल 10 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने दिनेश कार्तिक को चुना है। 
           
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार रात जारी एक बयान में बताया कि मनीष पांडे को अभ्यास के दौरान बाएं बगल में खिंचाव आ गया था जिससे वे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए  हैं। बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति ने मनीष पांडे की जगह लेने के लिए दिनेश कार्तिक को चुना है। 
            
दिनेश कार्तिक चैंपियंस ट्रॉफी के लिए रखे गए पांच वैकल्पिक खिलाड़ियों में शामिल थे और अब उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्‍यीय टीम में जगह मिल गई है। कार्तिक का घरेलू सत्र और आईपीएल 10 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था। इस विकेट कीपर बल्लेबाज को बेहतरीन घरेलू प्रदर्शन की बदौलत ही पांच वैकल्पिक खिलाड़ियों में जगह मिल पाई थी। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख