suvichar
✕

शराब पीना पड़ा महंगा, श्रीलंका के टेस्ट कप्तान करुणारत्ने पर 7,500 डॉलर का जुर्माना

Updated: बुधवार, 3 अप्रैल 2019 (22:04 IST)
कोलंबो। श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 7,500 डॉलर का जुर्माना किया गया है। उन पर लगाया गया जुर्माना उनकी 1 टेस्ट मैच फीस के बराबर है।
 
श्रीलंकाई क्रिकेटर ने गत रविवार को एक तिपहिया वाहन में टक्कर मार दी जिससे उसके ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा था, हालांकि वह गंभीर रूप से घायल नहीं है।
 
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय करुणारत्ने ने शराब पी हुई थी। करुणारत्ने को जमानत दे दी गई थी, लेकिन उन्हें बाद में पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया था। यह हादसा बोरेला क्षेत्र में हुआ था। करुणारत्ने का शराब पीकर गाड़ी चलाने का प्रकरण खिलाड़ी अनुबंध का उल्लंघन है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख