Hanuman Chalisa

श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान करुणारत्ने गिरफ्तार, नशे में चला रहे थे कार

रविवार, 31 मार्च 2019 (15:07 IST)
कोलंबो। श्रीलंकाई टेस्ट कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को रविवार कोलंबो में सुबह शराब पीकर गाड़ी चलाने और एक गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि श्रीलंकाई क्रिकेटर ने तिपहिया गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे उसके ड्राइवर को अस्पताल ले जाना पड़ा, हालांकि वे गंभीर रूप से घायल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय करुणारत्ने ने शराब पी हुई थी।
 
करुणारत्ने को जमानत दे दी गई है, लेकिन उन्हें श्रीलंकाई समयानुसार तड़के 5.40 पर पुलिस ने अपनी हिरासत में लिया। यह हादसा बोरेला क्षेत्र में हुआ। इस सप्ताह श्रीलंकाई खिलाड़ी को अदालत में पेश होना पड़ेगा।
 
इस हादसे में भले ही दूसरी गाड़ी के चालक को अधिक चोटें नहीं आई हों लेकिन श्रीलंकाई टेस्ट टीम के कप्तान को उनके करियर में नुकसान हो सकता है। संभव है कि उनके खिलाफ श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड अदालत का फैसला आने के बाद कोई कार्रवाई कर सकता है।
 
करुणारत्ने की कप्तानी में फरवरी में श्रीलंकाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीती थी जबकि मई में ब्रिटेन में होने वाले विश्व कप में भी उन्हें वनडे टीम का कप्तान बनाए जाने पर चर्चा चल रही है। हालांकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की स्थिति में उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख