ramcharitmanas
✕

ध्रुव जुरेल को अगर पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली तो खड़े होंगे सवाल

जुरेल अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेलता तो हैरानी होगी: पेन

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 12 नवंबर 2024 (13:40 IST)
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की उछाल भरी पिच पर ध्रुव जुरेल की तकनीक से प्रभावित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने आगामी बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में इस भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज का अच्छा प्रदर्शन करने के लिए समर्थन किया है।भारत ‘A’ के खिलाफ हाल में हुई श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया ‘A’ को कोचिंग देने वाले पेन की मौजूदगी में जुरेल ने मेलबर्न में दूसरे ‘अनौपचारिक’ टेस्ट में 80 और 68 रन की पारियां खेली।

पेन ने ‘SEN TC’ पर कहा, ‘‘एक लड़का है जिसने कुछ टेस्ट मैच में भारत के लिए विकेटकीपिंग की है। तीन टेस्ट में उसका औसत 63 का है और उसका नाम ध्रुव जुरेल है।’’

जुरेल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया। उन्होंने अब तक तीन टेस्ट में 46, 90, नबाद 39 और 15 रन की पारी खेली हैं और बल्ले से उनका औसत 63 का है।

हालांकि टीम इंडिया में ऋषभ पंत की वापसी के बाद से उन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला है।

पेन ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपने उसे खेलते हुए देखा है या नहीं लेकिन (ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ) इस दौरे पर उसे बल्लेबाजी करते हुए देखने के बाद और पिछले कुछ महीनों को भारत की बल्लेबाजी जैसी रही है उसे देखते हुए अगर वह नहीं खेलता तो हैरानी होगी।’’

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंत के विकेटकीपर की भूमिका निभाने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा रहे जुरेल को चार दिवसीय मैच में लगातार दो अर्धशतक जड़कर एकादश में जगह बनाने का दावा मजबूत किया है।

पेन ने कहा, ‘‘वह 23 साल का है और उसने तीन टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो वह टीम कपने साथियों से अधिक स्तरीय लगा और उसने गति तथा उछाल का अच्छी तरह सामना किया जो किसी भारतीय खिलाड़ी के लएि असमान्य है।’’

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पेन को लगता है कि जुरेल के पास लंबे प्रारूप में सफल होने के लिए जरूरी जज्बा और कौशल है।

पेन ने कहा, ‘‘उसने 80 रन की बेहतरीन पारी खेली। हम सभी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कर्मचारी के रूप में बैठे थे और सोच रहे थे, ‘वाह, यह लड़का वाकई खेल सकता है’।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन गर्मियों में उस पर नजर रखें। मुझे लगता है कि वह बहुत सारे ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों को प्रभावित करने वाला है।’’ भले ही यह तीन बड़े खिलाड़ियों (कमिंस, स्टार्क और हेजलवुड) के खिलाफ खेलना एक और कदम आगे बढ़ने वाला हो लेकिन ऐसा लगता है कि उसके पास टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला खेल है।’’बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से शुरू होगी जिसका पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा।  (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख