Hanuman Chalisa
✕

नेहरा का बड़ा बयान, धोनी अब कभी Team India की जर्सी में नजर नहीं आएंगे

Updated: रविवार, 2 अगस्त 2020 (20:55 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और अब क्रिकेट कॉमेंट्री कर रहे आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का मानना है कि टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल चुके हैं और अब वे कभी भी टीम इंडिया (Team India) की जर्सी में नजर नहीं आएंगे। 
 
धोनी पिछले साल हुए आईसीसी विश्व कप ICC World Cupके सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से अब तक मैदान में नहीं उतरे हैं। इससे उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई है। धोनी ने हालांकि इस बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं है।
 
नेहरा ने स्टार स्पोर्ट के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, जितना मैं धोनी को जानता हूं, मुझे लगता है कि उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खुशी से खेल लिया है। धोनी के पास साबित करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।
 
उन्होंने कहा, हम या मीडिया इन बातों पर इसलिए चर्चा करते हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक संन्यास का ऐलान नहीं किया है। सिर्फ धोनी ही बता सकते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है।
 
नेहरा ने कहा, जहां तक धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का सवाल है मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल का इससे कोई लेना-देना है। यदि आप कप्तान, चयनकर्ता या कोच हैं और धोनी खेलने के लिए तैयार हैं तो उनका नाम मेरी सूची में पहले नंबर पर होगा।
 
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप के सेमीफाइनल में धोनी की पारी पर उन्होंने कहा, मेरे लिए धोनी का खेल कभी कम नहीं हुआ। जब तक वह खेल रहे थे, तब तक भारत के पास फाइनल में जाने का मौका था। जिस पल को वह रनआउट हुए सभी की उम्मीदें टूट गई।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख