kundali milan
✕

आईसीसी महिला विश्व टी 20 सेमीफाइनल : पूजा की जगह देविका भारतीय महिला टीम में

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (00:37 IST)
एंटीगा। लेग स्पिनर देविका वैद्य इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी महिला विश्व टी-20 सेमीफाइनल मैच से पहले यहां भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़ गई हैं। उन्हें चोटिल पूजा वस्त्राकर की जगह टीम में लिया गया है।
 
 
बीसीसीआई की विज्ञप्ति के अनुसार सीनियर महिला चयन समिति ने देविका को पूजा के स्थान पर चुना। पूजा विंडीज के खिलाफ 4 नवंबर को अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गई थी। उनके बाएं घुटने में चोट लगी है।
 
विज्ञप्ति के अनुसार आईसीसी टूर्नामेंट तकनीक समिति ने देविका के चयन को मंजूरी दे दी है और वे एंटीगा पहुंचकर टीम से जुड़ गई हैं। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख