Bhai Dooj
✕

दिल्ली में सुविधा से वंचित बच्चों के लिए क्रिकेट अकादमी शुरू

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (21:23 IST)
नई दिल्ली। सुविधा से वंचित बच्चों के लिए एक क्रिकेट अकादमी की शुरुआत की गई है, जिसका लक्ष्य इस खेल में प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढ़ाना है। हरगोपाल स्पोर्ट्स, कल्चर एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी ने दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (खेल शाखा) के सहयोग से इस अकादमी की शुरुआत की है। यह अकादमी चाणक्यपुरी स्थित सर्वोदय स्कूल में शुरू की गई है।
 
 
स्थानीय विधायक कमांडो सुरिंदर सिंह ने अकादमी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल एसपी सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच उदय गुप्ते और हरगोपाल सोसायटी के महासचिव डीपी सिंह मौजूद थे।
 
सुरिंदर सिंह ने इस मौके पर आश्वासन दिया कि समाज के कमजोर वर्गों को पूरा समर्थन दिया जाएगा और योग्य खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। 
 
डीपी सिंह ने बताया कि हरगोपाल सोसायटी पिछले 11 वर्षों से हर साल सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करती है। उन्होंने बताया कि यह अकादमी उन स्कूली बच्चों के लिए खुली है जो अकादमी फीस नहीं दे पाते हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख