suvichar
✕

दीपक चाहर के शानदार प्रदर्शन से भारत 'ए' ने श्रीलंका को पारी और 205 रनों से हराया

Updated: सोमवार, 27 मई 2019 (20:11 IST)
बेलगाम। स्पिनर दीपक चाहर (45 रन पर 4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत 'ए' ने यहां पहले गैर आधिकारिक टेस्ट के तीसरे ही दिन मंगलवार को फॉलोऑन झेल रही मेहमान टीम श्रीलंका 'ए' को पारी और 205 रनों के बड़े अंतर से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
 
भारत 'ए' की तरफ से बल्लेबाजों ने 142 ओवरों में 5 विकेट पर 622 रनों का विशाल स्कोर बनाकर श्रीलंका 'ए' को चुनौती दी थी जिसके सामने पहली पारी में मेहमान टीम 232 रनों पर ही ढेर हो गई। दूसरी पारी में उसे फॉलोऑन झेलना पड़ा लेकिन मैच के तीसरे ही दिन टीम 52.3 ओवर में 185 रनों पर सिमटकर पारी से मैच गंवा बैठी।
 
श्रीलंका 'ए' के लिए दूसरी पारी में बल्लेबाज सदीरा समरविक्रमा ने 92 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 48 रन बनाए और शीर्ष स्कोरर रहे। दूसरा बड़ा स्कोर कप्तान अशान प्रियरंजन का रहा जिन्होंने 39 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए चाहर ने लगातार दूसरी पारी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 45 रन पर सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। उन्होंने पहली पारी में भी 4 विकेट लिए थे। जयंत यादव को 58 रनों पर 2, संदीप वारियर को 26 रनों और अक्षदीप राजपूत को 11 रनों पर 2-2 विकेट मिले।
 
इससे पहले भारतीय टीम के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 233 रनों की दोहरी शतकीय पारी खेली थी जबकि कप्तान प्रियांक पांचाल ने 160 और अनमोलप्रीत सिंह ने नाबाद 116 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं।

ईश्वरन को इस प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। भारत और श्रीलंका 'ए' के बीच अब दूसरा और अंतिम गैर आधिकारिक टेस्ट मैच हुबली में 31 मई से शुरू होगा। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख