dharma sangrah
✕

एशेज सीरीज में खतरनाक होंगे डेविड वॉर्नर : स्टुअर्ट ब्रॉड

Updated: गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (17:10 IST)
सिडनी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने आगामी एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर को खतरनाक खिलाड़ी करार दिया और स्वीकार किया कि वे उनकी आक्रामकता का सम्मान करेंगे।
 
एशेज सीरीज 23 नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। ब्रॉड ने कहा कि वॉर्नर मैदान पर काफी आक्रामक रहते हैं और टीम के लिए खतरनाक होंगे। ब्रॉड ने 'सिडनी मॉर्निंग हेरॉल्ड' से कहा कि मुझे लगता है कि वॉर्नर जैसे खिलाड़ी के खिलाफ आपको नई गेंद से काफी तरह की गेंद डालने की कोशिश करनी पड़ेगी, क्योंकि तभी आप उसे आउट कर सकते हैं। 
 
उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन आपको दूसरी योजना भी बनानी होगी और वॉर्नर जैसे खिलाड़ी के लिए आपको दूसरी योजना का इस्तेमाल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में पहले करना होगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख