Daily Horoscope
✕

स्मिथ और वॉर्नर से प्रतिबंध हटाने की मांग पर विचार करेगा सीए

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (20:02 IST)
मेलबर्न। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन राबर्ट्स ने कहा कि बोर्ड ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ (एसीए) की स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर पर लगे गेंद से छेड़छाड़ के प्रतिबंध को हटाने की मांग पर विचार करेगा।
 
एसीए ने बोर्ड की स्वतंत्र समीक्षा आने के बाद स्मिथ और वॉर्नर पर प्रतिबंध हटाने के लिए सीए पर दबाव बढ़ा दिया है। रॉबर्ट्स ने पत्रकारों से कहा कि बोर्ड को कुछ दिन पहले खिलाड़ियों पर लगे प्रतिबंध के संबंध में एसीए का निवेदन मिल गया है।
 
उन्होंने कहा कि इसमें मेरे बजाय पूरे प्रबंधन को संबोधित किया गया है इसलिए मैं बोर्ड के मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं कि बोर्ड इस निवेदन का सम्मान करता है और इस पर विचार करेगा।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख