Hanuman Chalisa
✕

बल्ले पर नए नियमों से हिटर्स को कोई फर्क नहीं : वॉर्नर

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (23:50 IST)
बेंगलुरु। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर का कहना है कि बल्ले के आकार और वजन को लेकर आईसीसी के नए नियमों का आक्रामक बल्लेबाजों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 
             
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यहां होने वाले चौथे वनडे की पूर्व संध्या पर दोनों टीमों की प्रेस कांफ्रेंस में यह मुद्दा उठा। भारतीय लेग स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने कहा कि टीम ने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है और बल्ले के आकार को लेकर वह ज्यादा चिंतित नहीं है। 
            
भारतीय टीम ने आईसीसी के नए नियमों के अनुसार क्रिकेट बल्लों को बदलने के बारे में कोई फैसला नहीं किया है। वैसे भी इस सीरीज में ये नए नियम लागू नहीं हो रहे हैं। 
                
वॉर्नर से भी यही सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इससे अभ्यस्त होने के लिए पहले से ही एक नया बल्ला इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने साथ ही कहा कि बल्ले के आकार में ज्यादा अंतर नहीं है। 
                  
वॉर्नर  ने कहा कि वह दो सप्ताह पहले बांग्‍लादेश सीरीज से इस बल्ले का इस्तेमाल कर रहे थे। एक सवाल पर उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि बड़े बल्ले से ज्यादा छक्के लगते हैं। यह सब बल्लेबाज और पिच पर निर्भर करता है। हम अपनी ताकत और कौशल पर निर्भर करते हैं न की बल्ले के आकार पर। (वार्ता)
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख