here

Hanuman Chalisa

वॉर्नर की बेटी ने कहा, मैं विराट कोहली की तरह हूं

रविवार, 10 नवंबर 2019 (19:29 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज और आईपीएल में अपनी विस्फोटक पारी के लिए प्रख्यात डेविड वॉर्नर की बेटी इंडी राय ने अपने पिता के साथ घर पर क्रिकेट खेलते हुए कहा, ‘मैं विराट कोहली की तरह हूं।’
 
ALSO READ: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को भूटान में मिला नया दोस्त, तस्वीरें हो रही वायरल
 
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज की पत्नी कैंडीस वार्नर द्वारा बनाए गए वीडियो में इंडी राय को अपने पिता से थ्रोडाउन खेलते हुए देखा जा सकता है और जैसे ही वह खुद को इन गेंदों का सामना करने के लिए तैयार कर रही है तो वह बार बार दोहरा रही है, ‘मैं विराट कोहली हूं।' 
दुनिया में सीमित ओवर के क्रिकेट में भले ही वह सर्वश्रेष्ठ में से एक बल्लेबाज माने जाते हों लेकिन उनकी बेटी इंडी राय के लिये यह भारतीय बल्लेबाज शीर्ष पर है। वार्नर की इंडी के अलावा इवी माय और इस्ला रोज दो और बेटियां हैं।
 
ALSO READ: इंग्लैंड ने जीती टी20 श्रृंखला, सुपर ओवर में न्यूजीलैंड को दी शिकस्‍त
 
33 साल के क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस शीर्षक से वीडियो डाला, ‘मैं इसके बारे में सुनिश्चित नहीं हूं। इंडी विराट कोहली बनना चाहती है।’
 
वॉर्नर की पत्नी ने भी अपने ट्विटर पर इसी वीडियो को साझा करते हुए लिखा, ‘इस छोटी सी लड़की ने भारत में ज्यादा समय बिताया है। विराट कोहली बनना चाहती है।’

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख