ramcharitmanas

विटोरी ब्रिस्बेन हीट के साथ करार आगे नहीं बढ़ाएंगे

Updated: शनिवार, 9 फ़रवरी 2019 (18:33 IST)
ब्रिस्बेन। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने बिग बैश लीग (बीबीएल) टीम ब्रिस्बेन हीट के साथ कोच बने रहने का करार आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है, जिसके बाद टीम ने शनिवार को नए कोच की तलाश शुरू कर दी। 

 
 
विटोरी से पहले न्यूजीलैंड के एक और पूर्व कप्तान और ब्रिस्बेन टीम के अहम खिलाड़ी ब्रैंडन मैकुलम ने इस ऑस्ट्रेलियाई लीग से संन्यास की घोषणा की थी। विटोरी ने यह फैसला मैकुलम के हटने के बाद किया। 
 
विटोरी 2015 से ब्रिस्बेन हीट के कोच हैं और मौजूदा सत्र के खत्म होने के बाद वह टीम का साथ छोड़ेंगे। ब्रिस्बेन ने पिछले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ में बनी हुई है। 
 
विटोरी ने कहा, ‘मैंने एक खिलाड़ी और कोच के रूप में ब्रिस्बेन हीट के साथ बिताये पलों का लुत्फ उठाया। बीबीएल के विकास का हिस्सा होने का अनुभव व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए शानदार रहा।’

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख