Hanuman Chalisa

खेलते वक्त क्रिकेटर के सीने में हुआ दर्द, बाद में हुई मौत

बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (09:14 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में यहां स्थानीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के दौरान एक 24 वर्षीय क्रिक्रेटर को छाती में दर्द हुआ, जिसके बाद उपनगरीय भांदूप में एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। अस्पताल के एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान वैभव केसरकर के रूप में हुई है। घटना 23 दिसंबर की है।


खिलाड़ी की देखरेख करने वाले डॉक्टर, सत्‍येन भावसार ने कहा कि उन्‍हें (केसरकर) क्रिकेट खेलने के दौरान छाती में दर्द हुआ और उन्‍हें हमारे अस्पताल में लाया गया। बाद में उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख