dharma sangrah
✕

घरेलू ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच सीरीज 24 फरवरी से.....

Updated: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 (15:45 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए गुरुवार को सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा कर दी जिसकी शुरुआत 24 फरवरी से होगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो ट्वंटी-20 मैचों की सीरीज के बाद पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है।
 
 
दोनों टीमों के बीच ट्वंटी-20 मैच बेंग्लुरू और विशाखापत्तनम में खेले जाएंगे जबकि पांच वनडे हैदराबाद, नागपुर, रांची, मोहाली और दिल्ली में खेले जाएंगे। 
 
भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर है जहां उसने हाल ही में चार मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीता है। भारत अब 12 जनवरी से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी, बाकी दो वनडे 15 और 18 जनवरी को खेले जाएंगे। 
 
कार्यक्रम इस प्रकार है - (1) ट्वंटी-20 24 फरवरी - बेंग्लुरु, (2) ट्वंटी-20 27 फरवरी - विशाखापत्तनम 
वनडे सीरीज - (1) 02 मार्च - हैदराबाद, (2) 05 मार्च - नागपुर, (3) 08 मार्च - रांची, (4) 10 मार्च - मोहाली, (5) 13 मार्च - दिल्ली

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख